HomeAccidentऋषिकेश : दोस्तों के साथ परीक्षा देने आई टिहरी निवासी युवती गंगा...

ऋषिकेश : दोस्तों के साथ परीक्षा देने आई टिहरी निवासी युवती गंगा में डूबी

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून। गंगा में डूबने के हादसे भी कम नहीं हो रहे है आए दिन किसी ना किसी के डूबने की खबर सामने आ रही है। यहां अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देने ऋषिकेश आई युवती हादसे का शिकार हो गई। खारा स्रोत के पास पैर फिसलने के कारण युवती गंगा में डूब गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर जल पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। टीम गंगा में उसे तलाश रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को टिहरी गढ़वाल पाटा निवासी 20 वर्षीय आयुषी चमोली पुत्री दिनेश चमोली अपने दोस्तों के साथ परीक्षा देने ऋषिकेश आई थी। सभी लोग मुनिकीरेती गंगा तट पर गए थे। इसी बीच खारा स्रोत के पास पैर फिसलने के कारण आयुषी गंगा में डूब गई। एसडीआरएफ ढालवाला टीम प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे युवती मुनिकीरेती क्षेत्र घूमने आई थी। तभी हादसा हुआ। युवती की तलाश जारी है।

उत्तराखंड : गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों को दिया जाएगा अनिवार्य रिटायरमेंट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments