HomeAccidentहल्द्वानी : अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत- दूसरा गंभीर

हल्द्वानी : अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत- दूसरा गंभीर

हल्द्वानी। यहां चोरगलिया थाना क्षेत्र के हल्द्वानी सितारगंज राज्य मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे 108 सेवा से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, देर रात उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी पप्पू और संजीव पीलीभीत से हल्द्वानी को लौट रहे थे। जहां चोरगलिया थाने से कुछ दूरी बैंड के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार 35 वर्षीय पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, सूचना पर पहुंची 108 सेवा से घायल को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी में समता आश्रम गली में किराए पर रहते थे। जहां हल्द्वानी में ये ई-रिक्शा चलाने का काम करते थे। फिलहाल, पुलिस पप्पू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित किया है। जबकि, घायल संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments