HomeUttarakhandAlmoraNYK अल्मोड़ा के वॉलंटियर्स कर रहे घर-घर तिरंगा फहराने को प्रोत्साहित

NYK अल्मोड़ा के वॉलंटियर्स कर रहे घर-घर तिरंगा फहराने को प्रोत्साहित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र द्वारा काफी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क के साथ ही आम लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी के निर्देशानुसार नेहरु युवा केंद्र अल्मोड़ा के वॉलंटियर चंदन सिंह भावना मठपाल द्वारा ब्लॉक भिकियासैंण मैं लोगों के साथ मिलकर स्वच्छ भारत कार्यक्रम व घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा।

आज वॉलिंटियरों द्वारा भिकियासैंण में स्वच्छ भारत व घर घर तिरंगा कार्यक्रम किया गया, जिसमें लोगों के साथ मिलकर भिकियासैंण महाविद्यालय व उसके आस-पास प्लास्टिक की थैलियां व कूड़ा एकत्रित किया गया। ज्ञात रहे कि आज़ादी के अमृत महोत्‍सव के तत्‍वावधान में नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक अभियान है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments