HomeUttarakhandAlmoraग्रेड पे डाउन करने पर भड़का अक्रोश, अभियंताओं ने बांधा काला फीता

ग्रेड पे डाउन करने पर भड़का अक्रोश, अभियंताओं ने बांधा काला फीता

ADVERTISEMENTSAd

⏩ उपेक्षा बर्दाश्त नहीं, कभी भी बिना सूचना के हड़ताल पर जाने की चेतावनी

⏩ उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने भावी आंदोलन को तैयार रहने को कहा

सीएनई रिपोर्टर

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर कनिष्ठ अभियन्ता की नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने के फैसले के खिलाफ अभियंताओं ने आज काल फीता बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज किया। वहीं मांग नहीं माने जाने पर बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।

अल्मोड़ा में विरोध प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजीनियर्स

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के कुमाऊं मंडल सचिव ने संगठन के समस्त जनपद अध्यक्ष व सचिव को कनिष्ठ अभियन्ता का वेतनमान डाउनग्रेड करने के संबंध में सूचित करते हुए आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा 27 जुलाई, 2022 की हुई कैबिनेट बैठक में लिए गये निर्णय में कनिष्ठ अभियन्ता की नई भर्ती में ग्रेड पे डाउन करने का फैसला लिया गया है। उक्त लिए गए फैसले से प्रदेश के संपूर्ण डिप्लोमा इन्जीनियर्स में भारी आक्रोश है। इस संबंध में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी की गत दिवस हुई बैठक में कार्यकारिणी द्वारा फैसले का विरोध करने का निर्णय लिया गया है।

जिसके तहत आज आंदोलन की शुरूआत करते हुए उत्तराखण्ड के समस्त डिप्लोमा अभियंताओं ने काला फीता बांधकर डाउनग्रेड वेतन से संबंधित वेतन विसंगती की रिपोट पर कैबिनेट के निर्णय का विरोध किया। तय हुआ है कि समस्त जनपदों की जनपद कार्यकारिणी जिला अधिकारी के माध्यम से 08 अगस्त से 14 अगस्त तक मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगी। साथ ही समस्त जनपदों की जनपद /शाखा कार्यकारिणी सभी विधायकों व मंत्रियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजेंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि 08 अगस्त को उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुसार यदि हड़ताल कार्यक्रम की घोषणा की जाती है तो बिना किसी पूर्व सूचना के हड़ताल शुरू कर दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments