HomeUttarakhandAlmoraAlmora: डीएम वंदना ने झंडा क्रय कर हर घर झंडा अभियान का...

Almora: डीएम वंदना ने झंडा क्रय कर हर घर झंडा अभियान का किया शुभारंभ

विकास भवन में लगाया तिरंगा स्टाल, 80 से अधिक झंडे बिके

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जिला मुख्यालय के निकटवर्ती हवालबाग ब्लाक के आदर्श स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने हर घर झण्डा अभियान के तहत् विकास भवन परिसर में स्टाल लगाया। साथ ही महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी वंदना झंडा खरीदकर हर घर झंडा अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने महिला समूह के प्रयास की सराहना करते हुए सभी से अपील की कि इस अभियान मंे भागीदारी सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी समेत कुछ अन्य अधिकारियों ने झण्डे खरीदे।

आदर्श स्वयं सहायता समूह की सदस्य खत्याड़ी निवासी सीमा कुमारी ने बताया कि उन्होंने खुशहाली समूह के साथ मिलकर अभी तक 2000 तिरंगे झंडे निर्मित किए हैं तथा 1000 तिरंगे झंडे हर घर झंडा अभियान के तहत बनाए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार प्रयासरत है। इस स्टाल से विकास भवन व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों तथा मेडिकल कॉलेज के शोधार्थियों व अन्य लोगों ने तिरंगे क्रय किए। आज करीब 80 से भी अधिक झंडे खरीदे गए। परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने बताया कि जनपद के 41 स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगभग 16000 तिरंगे झंडे निर्मित किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments