HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : यहां अतिवृष्टि से भरभरा कर गिर गया मकान, दफन...

बिग ब्रेकिंग : यहां अतिवृष्टि से भरभरा कर गिर गया मकान, दफन हो गए परिवार के 3 लोग

द्वाराहाट। यहां द्वाराहाट क्षेत्र के तैलमनारी गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान ध्वस्त होने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात की है। करीब 11 बजे यह हादसा हुआ है। जब यह घटना घटी तब पूरा परिवार सो रहा था। तैलमनारी निवासी रमेश राम का मकान गिरा है। इस हादसे में रमेश राम, उनकी पत्नी चंद्रा देवी, 17 साल की कमला व 12 साल क पिंकी भवन के मलुवे में दब गए। यहां प्रशान की टीम द्वारा राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। इस हादसे में चंद्रा व कमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल पिंकी ने रानीखेत अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के रमेश राम को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि परिवार का एक अन्य सदस्य इस दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहा।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments