HomeUttarakhandAlmoraग्राम सभा खोला में देवी भागवत का शुभारम्भ, समापन 12अगस्त को

ग्राम सभा खोला में देवी भागवत का शुभारम्भ, समापन 12अगस्त को

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

पनुवानौला। ग्राम सभा खोला के मां भगवती मंदिर में 09 दिवसीय देवी भागवत कथा का आयोजन आज 04 अगस्त से व्यास भास्करानंद जोशी के सानिध्य में शुरू हो गया है। समापन 12 अगस्त को होगा। संगीतमय भागवत कथा हेतु संगीतज्ञ गिरीश चंद्र व राम सिंह बिष्ट द्वारा संगीतमय कथा प्रस्तुत दी जा रही है।

आयोजकों ने क्षेत्र की समस्त जनता से देवी भागवत कथा में अनिवार्य रूप से पहुंच कर कथा श्रवण का लाभ उठाने की अपील की है। उधर हवालबाग ब्लॉक के ग्राम कसून में सोमवार से श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन जारी है। शुभारंभ मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजधज कर कलश यात्रा निकाली। पहले दिन व्यास डॉ. गरीश चंद्र ने भक्तों को भागवत कथा सूनने के लाभों के बारे में बताया। यहां मंदिर समिति अध्यक्ष सुंदर मटियानी, व्यवस्थापक आंनद डंगवाल, यजमान कृपाल सिंह और महेंद्र सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments