HomeBreaking Newsधामी सरकार का रक्षाबंधन पर बहनों को निःशुल्क यात्रा का तोहफा, आदेश...

धामी सरकार का रक्षाबंधन पर बहनों को निःशुल्क यात्रा का तोहफा, आदेश जारी

देहरादून। रक्षाबंधन पर धामी सरकार ने बहनों को निःशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के दिन प्रदेश में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में प्रदेश की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

रक्षाबंधन पर बहनों को निःशुल्क यात्रा

सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उपर्युक्त विषयक प्रकरण में सम्यक विचारोपरान्त शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष 2022 में रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

अतः इस संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का कष्ट करें। उक्त सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी। कृपया तद्नुसार तत्काल अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें। देखें आदेश

Almora Breaking: यहां पकड़ी एक लाख से अधिक की शराब, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments