HomeUttarakhandUdham Singh Nagarदुःखद : पत्रकार अभिषेक आनंद का आकस्मिक निधन

दुःखद : पत्रकार अभिषेक आनंद का आकस्मिक निधन

किच्छा। मंगलवार सुबह किच्छा के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनंद का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। दोपहर बाद नगर के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगरवासियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। अभिषेक के निधन से परिवार में कोहराम मचा है।

पंजाबी मोहल्ला निवासी 43 वर्षीय अभिषेक आनंद पिछले 25 सालों ने पत्रकारिता जगत से जुड़े थे। मंगलवार सुबह उनकी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मीडिया एवं अन्य संगठनों के लोगों ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। दोपहर में नगर के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस राजनीतिक कार्य समिति का गठन, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments