HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शासन पर गरजे ठेकेदार, धरना-प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

अल्मोड़ा : शासन पर गरजे ठेकेदार, धरना-प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ठेकेदार संघ अल्मोड़ा ने आज 05 गुना अधिक रॉयल्टी बढ़ाये जाने के शासनादेश को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर यहां लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करके विरोध दर्ज किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 10 अगस्त तक मांग नहीं मानी गई तो निर्माण कार्यों की निविदा का बहिष्कार करने के अलावा जनपद में सभी निर्माण कार्य बंद करने के साथ ही जेसीबी मशीनें खड़ी कर दी जायेंगी।

धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ठेकेदारों की प्रमुख मांगों में शासन द्वारा निर्माण कार्य में लगने वाली 5 गुना अधिक रॉयल्टी को समाप्त किया जाये, निर्माण कार्य में समय वृद्धि एवं कार्य विचलन में जो बिना कारण के देरी की जा रही है उस प्रकरण में सरलता बरती जाये, नवीनीकरण की कठिनाइयों को दूर किया जाये, किये गये कार्यों का भुगतान ठेकेदारों को तीन दिन के भीतर करने के निर्देश जारी करने की मांगें शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उक्त सभी मांगें 10 अगस्त तक नहीं मानी गई तो जनपद में सभी निर्माण कार्य बंद कर जेसीबी मशीनें खड़ी कर दी जायेंगी। धरने में राजू कनवाल, कमल कुमार पांडे, शेर सिंह बिष्ट, महेश बिष्ट, रोहित शर्मा, संदीप श्रीवास्तव आदि ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments