HomeUttarakhandAlmoraरामनगर कोर्ट से अल्मोड़ा निवासी कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

रामनगर कोर्ट से अल्मोड़ा निवासी कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में मंगलवार को एक और कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें इन दिनों उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी बीते दिन 1 अगस्त को ही उत्तराखंड STF ने सीजेएम कोर्ट नैनीताल में कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) के पद पर तैनात आरोपित महेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया था।

रामनगर कोर्ट से अल्मोड़ा निवासी कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

जिसके बाद आज मंगलवार 2 अगस्त को भी उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) Additional Chief Judicial Magistrate at Ramnagar कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात हिमांशु कांडपाल (Himanshu Kandpal) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 13 सरकारी और निजी व्यक्ति गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

एसटीएफ अधिकारी अजय सिंह ने बताया…

एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अजय सिंह ने मंगलवार देर शाम बताया कि पुष्ट साक्ष्यों और बयानों के आधार पर, अभियुक्त 25 वर्षीय हिमांशु कांडपाल पुत्र प्रयाग दत्त कांडपाल, निवासी ग्राम कांडागूट पोस्ट ऑफिस दौलीगार ब्लॉक धौलादेवी, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जनपद नैनीताल अंतर्गत, रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कार्यालय में कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) पद पर नियुक्त है।

सिंह ने बताया कि अभियुक्त द्वारा अपने सगे जीजा मनोज जोशी, जो पीआरडी जवान के रुप में आयोग कार्यालय में नियुक्त रह चुका है, के माध्यम से अन्य अभियुक्त महेंद्र चौहान एवं दीपक शर्मा के साथ मिलकर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र लीक कर एग्जाम क्लियर कराया गया था। उन्होंने बताया कि अभी तक पेपर लीक मामले में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अभी तक 13 गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सोमवार को गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र सिंह चौहान पुत्र रामकुमार सिंह, निवासी नियर एसडीएम कोर्ट जसपुर खुर्द, काशीपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नैनीताल के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक है। उससे पहले देहरादून में डेल्टा डिफेंस एकेडमी नामक कोचिंग चलाने वाले सहित 06 लोग अरेस्ट हुये थे।

उत्तराखंड में भू-माफियाओं के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन, जाने क्या बोले DGP

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments