HomeBreaking NewsIAS हरिचंद्र सेमवाल की WhatsApp पर लगाई फर्जी डीपी, शिकायत दर्ज

IAS हरिचंद्र सेमवाल की WhatsApp पर लगाई फर्जी डीपी, शिकायत दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उत्तराखंड शासन के सचिव IAS हरिचंद्र सेमवाल की WhatsApp पर फोटो लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। अंदेशा है कि उनकी फोटो लगाकर कोई शातिर जालसाज किसी फर्जीवाड़े या साइबर अपराध को अंजाम दे सकता है। इस मामले स्वयं सेमवाल द्वारा साइबर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को दी गई शिकायत में Hari Chand Semwal IAS ने कहा है कि मोबाइल नंबर 7076522681 की डी०पी० पर किसी व्यक्ति ने उनकी फोटो लगाई है व लोगों को संदेश प्रसारित कर रहा है। संभावना है कि यह व्यक्ति लोगों को ब्लैकमेल अथवा उनके पदनाम का दुरूपयोग कर सकता है। उन्होंने एसएसपी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त प्रकरण में विधि सम्मत कार्यवाही करी जाये। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आईएएस अधिकारी हरिचंद्र सेमवाल सचिव, सिंचाई/लघु सिंचाई के पद पर कार्यरत हैं।


ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments