UKSSSC पेपर लीक मामला : सीजेएम कोर्ट नैनीताल से कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

0
UKSSSC Paper Leak Case: Junior Assistant Arrested from CJM Court Nainital

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक मामले में आये दिन नए-नए खुलासे होते जा रहे है और गिरफ्तारियां भी बढ़ती जा रही है, अब पेपर लीक मामले की आंच नैनीताल भी पहुंच गई है।


ADVERTISEMENTS

यहां उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नैनीताल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित महेंद्र चौहान न्यायालय सीजेएम कोर्ट नैनीताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। सभी तार एक दूसरे से जुड़े हुए नजर आ रहे है।

अब तक 12 गिरफ्तार – STF

महेन्द्र सिंह पूर्व में गिरफ्तार बर्खास्त पीआरडी जवान मनोज जोशी का परिचित है। ऐसे में महेन्द्र ने मनोज जोशी से पेपर लेकर एसपी काशीपुर के गनर अंबरीश कुमार को उपलब्ध कराया था।

स्पेशल टास्क फोर्स के एसएसपी अजय सिंह ने बताया, UKSSSC पेपर लीक मामले में एक महेंद्र चौहान गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी सीजेएम कोर्ट, नैनीताल में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि आयोग की ओर से 4-5 दिसम्बर 2021 को स्नातक स्तर के विभिन्न 13 विभागों में भर्ती परीक्षा करवाई गई थी, जिसका पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) हो गया था।

Bank Holidays in August 2022 – इस महीने 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें