HomeBreaking Newsसिंगल यूज प्लास्टिक पर खैरना-गरमपानी बाजार में तबातोड़ छापेमारी, चालान

सिंगल यूज प्लास्टिक पर खैरना-गरमपानी बाजार में तबातोड़ छापेमारी, चालान

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग, क्रय, विक्रय, परिवहन, भंडारण व उत्पादन को प्रभावी रूप से समाप्त किये जाने के लिए रविवार की शाम को उप निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा तथा प्रशासन से राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल तथा राजस्व उप निरीक्षक विजय नेगी की टीम द्वारा खैरना-गरमपानी बाजार क्षेत्रांतर्गत में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि नैनीताल जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम एवं एसएसपी पंकज भट्ट के आदेशों के अनुपालन में उक्त कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज ने व्यक्तिगत उपभोग के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे कई व्यक्तियों का चालान किया एवं भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं परिवहन ना करने की हिदायत दी गयी।

वहीं चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं, अगर कोई भी व्यक्ति या दुकानदार द्वार सिंगल यूज प्लास्टिक बेचा या उपयोग में लाया गया तो सभी की खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। इस दौरान प्रयाग जोशी, राजेन्द्र सती, भुवन आर्य, करन कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments