HomeUttarakhandNainitalखैरना : महादेव मंदिर में शिव महापुराण कल, कलश यात्रा सुबह 10...

खैरना : महादेव मंदिर में शिव महापुराण कल, कलश यात्रा सुबह 10 बजे

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

खैरना बाजार स्थित प्राचीन गुफा महादेव में शिव महापुराण का आयोजन कल सोमवार को सुबह कलश यात्रा के साथ होगा। कोरोना के चलते पूरे दो साल बाद यह आयोजन होने जा रहा है।

प्राचीन गुफा महादेव मंदिर में शिव महापुराण के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह 10 बजे से महिलाओं द्वारा राम मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। 11 जुलाई को महापुराण का समापन होगा। महापुराण आयोजन के दौरान पुलिस यातायात व्यवस्था पर नजर रखेगी। पुलिस ने आने वाले श्रद्धालुओं से नीयत स्थान पर ही वाहनों को खड़े करने के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि महापुराण में हजारों की संख्या में भक्तजनों के पहुंचने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव उपासना का विशेष महत्व है। यह माह भगवान शिव की उपासना का माना जाता है। कोसी व शिप्रा नदी के संगम स्थल पर स्थित गुफा महादेव मंदिर अपार आस्था का केंद्र है। जन विश्वास है कि यहां भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments