HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: केमू बस का चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

Almora Breaking: केमू बस का चालक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

  • घर से लापता युवक को पुलिस ने ढूंढा
    सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

    यहां एक केमू बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बस को सीज कर लिया। वजह रही कि वह शराब पीकर बस चला रहा था। मामला सोमेश्वर थानांर्गत का है।

हुआ यूं कि सोमेश्वर थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान केमू बस संख्या यूके 01 पीए 1565 को रोका और चेक किया, तो पाया कि उसका चालक मुकेश नैनवाल पुत्र बालादत्त नैनवाल, निवासी ग्राम डीना पोखरी, अल्मोड़ा शराब के नशे में है और बस चला रहा है। इस पुलिस ने चालक मुकेश को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर बस को सीज कर लिया।
घर से गायब युवक बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad

सोमेश्वरः थाना सोमेश्वर अंतर्गत ग्राम सुनोली निवासी दीवान सिंह ने पुलिस में सूचना दी कि उसका 25 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह की दिमागी हालत ठीक नहीं है और वह 28 जुलाई, 2022 से घर से गायब है। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं है। उसे काफी ढूंढा, मगर मिला नहीं। इस पर सोमेश्वर थाना पुलिस ने सभी ग्राम चैकीदारों से सम्पर्क कर युवक का हुलिया बताया। उसे तलाशा गया, तो युवक ग्राम बसौली, चैकी ताकुला क्षेत्र में घूमता मिला, जिसे लाकर पुलिस ने सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments