HomeBreaking Newsयहां है Tigers की जन्नत, 252 बाघ ! इंसानी आबादी में दे...

यहां है Tigers की जन्नत, 252 बाघ ! इंसानी आबादी में दे रहे दस्तक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अगर आप टाइगर का दीदार करना चाहते हैं तो देव भूमि उत्तराखंड में स्वागत है। सुखद बात यह है कि यहां 252 बाघ कार्बेट टाइगर रिजर्व (Corbett Tiger Reserve) गणना में पाये गये हैं।

जहां देश भर में टाइगर्स की लगातार कम होती संख्या चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं नैनीताल जनपद के कार्बेट टाइगर रिजर्व से एक सुखद ख़बर आई है। यहां साल दर साल बाघ अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो साल 2006 से आज तक यहां लगातार बाघों की संख्या की गणना होती आई है। साल 2006 में यहां बाघ वर्ष 160 थे। वर्ष 2010 में 186, 2014 में 215, वर्ष 2018 में 231, 2019 में 252 तथा वर्तमान वर्ष 2022 में इनकी गिनते 252 हुई है।

सीएनई के इस समाचार व आंकड़े पढ़ने वाले प्रकृति व वन्य जीव प्रेमियों के लिए भले ही यह सुखद समाचार हो, लेकिन चिंतनीय पहलू यह भी है कि बाघों की यहां संख्या बढ़ने के साथ ही संकट भी पैदा हो गया है। दरअसल, टाइगरर्स में इन दिनों आपसी संघर्ष बढ़ गया है। प्राकृतिक भोजन सीमित है, वहीं बाघ बढ़ते जा रहे हैं। इन परिस्थितियों में शक्तिशाली बाघ कमजोर को जंगल से खदेड़ रहे हैं। जिस कारण बाघ मानवीय आबादी में दिखने लगे हैं।

रिजर्व वन्य क्षेत्र में सांभर, चीतल अच्छी संख्या में हैं, लेकिन निर्वासित बाघ पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। बाघ आसानी से मिलने वाले भोजन के लिए निकटवर्ती ग्रामीण इलाकों में गाय, बैल, बकरी, भैंस, भेड़ आदि का शिकार करने लगे हैं। पालतू मवेशियों को शिकार बनाने की वजह से इंसानों से भी इनका संघर्ष बढ़ने लगा है।

क्या कहते हैं रिजर्व के निदेशक

टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडे के अनुसार बाघों की संख्या बढ़ने से टकराव हो रहा है। इंसान व बाघों की भूमि एक ही है। ऐसे में दोनों आमने—सामने आने लगे हैं। आवश्यकता तो इस बात की है इंसान बाघों के व्यवहार को समझने का प्रयास करें और संघर्ष से दूर रहे। अगर घर पर पालतू मवेशी हैं तो बाघ भी आयेंगे। यह उनका स्वभाव है और भोजन का हिस्सा भी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments