HomeUttarakhandAlmoraAlmora : SSP राय ने जन समस्याओं का लिया जायजा, इन मुद्दों...

Almora : SSP राय ने जन समस्याओं का लिया जायजा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय ने जन समस्याओं का जायजा लेने के उद्देश्य से थाना लमगड़ा में व्यापार मंडल सदस्यों, स्थानीय सीएलजी सदस्य व सभ्रांत लोगों के साथ एक गोष्ठी की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गोष्ठ में लमगड़ा में पार्किंग की व्यवस्था न होना व बाहरी फेरी वालों द्वारा मंहगे दामों पर ग्रामीण क्षेत्रों में समान बेचे जाने की समस्या व्यापारियों व आम नागरिकों द्वारा एसएसपी के समक्ष रखी गई। वहीं उन्होंने मांग करी कि स्कूल में छुट्टी के समय पुलिस गश्त बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। जिस पर SSP ALMORA द्वारा पुलिस से संबंधित समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविंदर सिंह को निर्देशित किया गया।

गोष्ठी के दौरान उत्तराखंड पुलिस ऐप, 112, 1090,1930 आदि टोल फ्री शिकायत नंबरों से भी अवगत कराया गया तथा नशे के दुषप्रभावों से अवगत करा कर नशे से दूर रहने की हिदायत दी गई। गोष्ठी में थानाध्यक्ष जसविंद सिंह, अन्य पुलिस अधिकारी व कार्मिक तथा लमगड़ा व्यापार मंडल सदस्य, स्थानीय सीएलजी सदस्य व सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments