HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : घर से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार, देखिये...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : घर से कुत्ते को उठा ले गया गुलदार, देखिये Viral Video

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

Caught on camera: Leopard attacks pet dog

नगर क्षेत्र में कुछ समय की खामोशी के बाद एक बार फिर गुलदारों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। यहां नगर क्षेत्र के एनटीडी में एक घर के आहते से गुलदार पालतू कुत्ते को उठा ले गया, जिसका सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के एनटीडी क्षेत्र में बीती देर रात एक गुलदार अकरम खान के आवासीय परिसर में दाखिल हो गया। जहां घूम रहे पालतू कुत्ते को वह उठा ले गया। गुलदार की यह हरकत उनके आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गयी। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि रात के किसी समय एक गुलदार सड़क से आता है और अखरम खान के घर की चाहरदीवारी के भीतर बड़े आराम से दाखिल हो जाता है। कुत्ता उससे जान बचा कर भागने का प्रयास भी करता है।

इससे आगे का वीडियो सीसीटीवी में कैप्चर नहीं हो पाया, लेकिन समझा जा रहा है कि कुत्ता गुलदार के हमले से बच नहीं पाया। इधर अकरम खान ने बताया कि यह अच्छी नस्ल का कुत्ता उन्होंने 15 हजार रूपये में खरीदा था। इधर क्षेत्र के नागरिकों ने वन विभाग से पिंजड़ा लगा कर गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। गुलदारों की आवाजाही बढ़ने से इलाके में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments