HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नंदादेवी में सावन मेला कल 27 जुलाई से, पढ़िये संपूर्ण...

अल्मोड़ा : नंदादेवी में सावन मेला कल 27 जुलाई से, पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

⏩ महिला कल्याण संस्था द्वारा मेले की जोरदार तैयारियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था की बैठक में सावन मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि सावन मेला के आयोन का मुख्य उद्देश्य कुमाऊंनी संस्कृति को आज की पीढ़ी से रूबरू कराना है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

श्रीमती दुर्गापाल ने बताया कि कल 27 जुलाई को दोपहर 01 बजे से नंदादेवी मंदिर परिसर में सावन मेले की विविधि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस मौके पर महिलाओं को वृक्ष पौध वितरित कर पर्यावरण के प्रति सजग किया जायेगा। सावन मेले में संस्था द्वारा नंदा देवी मंदिर परिसर में निम्न

मेले में होंगी यह प्रतियोगिताएं —

⏩ कुमाऊनी दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता

⏩ मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता

⏩ ऐपण प्रतियोगिता

⏩ सेली बनाओ सजाओ प्रतियोगिता

⏩ कुमाऊनी व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता

⏩ प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त मेले में महिलाओं द्वारा स्टाल भी लगाए जाएंगे, जिसमें खाने व खेलने के अलावा महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों के स्टाल भी शामिल होंगें।

⏩ सभी प्रतियोगिताएं दिन में 01 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी, लेकिन दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता दिन के 3 बजे से होगी।

⏩ दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी इस बात का ध्यान रखेंगे कि कोई भी प्रतिभागी ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर नहीं आएंगे।

⏩ इसके अतिरिक्त केवल दो प्रतियोगिताएं ऐपण व मेहंदी प्रतियोगिता जिसमें महिलाओं व बालिकाओं के साथ-साथ बालक वर्ग भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

पूर्व प्रकाशित समाचार —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments