HomeAccidentअल्मोड़ा : गहरी खाई में जा गिरा छोटा हाथी वाहन, गाड़ी के...

अल्मोड़ा : गहरी खाई में जा गिरा छोटा हाथी वाहन, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में फलसीमा गधेरे में एक कंपनी के प्रचार कार्य के लिए लगाया गया छोटा हाथी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गये। संयोग से जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब वाहन में कोई नहीं था। चालक भी पानी पीने के लिए वाहन से नीचे उतर गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नृसिंहबाड़ी में नए खुले एक व्यापारिक प्रतिष्ठान के प्रचार के लिए छोटा हाथी वाहन लगाया गया था, जो प्रचार कार्य के लिए इधर—उधर घूम रहा था। बताया जा रहा है कि फलसीमा के पास चालक ने अचानक वाहन रोका व पानी पीने के लिए वह नीचे उतर गया। इस बीच अचानक वाहन असंतुलित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। संयोग से जब यह हादसा हुआ, तब वाहन में कोई भी नहीं था अन्यथा यह दुर्घटना भयानक रूप ले लेती।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments