HomeUttarakhandPauri Garhwalउत्तराखंड : गदेरे में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, परिजनों...

उत्तराखंड : गदेरे में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत, परिजनों में कोहराम

पौड़ी। यहां पौड़ी तहसील के अंतर्गत गदेरे में नहाते समय दो युवाओं की डूबकर मौत हो गई है। सूचना पर राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र पेडुलस्यूं चार स्थित तल्ली डुंगरी के चार युवा डुंगरी गांव के समीप डकुल्या गदेरे में नहाने गए। जहां भीराडांगू स्थान पर गदेरे में नहाने के लिए दो युवक उतरे जबकि दो किनारे पर ही रहे। जैसे ही उन्होंने दोनों को पानी में डूबता देखा तो वे दोनों भी उन्हें बचाने पानी में उतर गए। जैसे-तैसे पानी में डूबे दोनों युवाओं को बाहर निकालकर स्थानीय लोगों की मदद व 108 से युवाओं को पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में तल्ली डुंगरी निवासी 32 वर्षीय प्रमोद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह और 34 वर्षीय मोहित नेगी पुत्र महावीर सिंह की गदेरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार की मां का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments