HomeUttarakhandAlmoraSharda Public School : अक्षत अग्निहोत्री और श्रुति टम्टा ने किया टॉप

Sharda Public School : अक्षत अग्निहोत्री और श्रुति टम्टा ने किया टॉप

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में सीबीएसई बार्ड की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत—प्रतिशत रहा। यहां 12वीं में अक्षत अग्निहोत्री ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया है। वहीं 10 वीं में श्रुति टम्टा 96.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम रही।

सीबीएसई बोर्ड की 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय के सभी छात्र—छात्राओं ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जीव विज्ञान वर्ग के छात्र अक्षत अग्निहोत्री ने 97.8% अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। विद्यालय में 96.6% अंकों के साथ वाणिज्य वर्ग के अभिषेक नेगी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं विद्यालय में 96.2% अंकों के साथ कला वर्ग की सलोनी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के आदित्य पाठक ने राजनीति शास्त्र में, रोशनी सिराही ने इतिहास और राजनीति शास्त्र में और अभिषेक नेगी ने अकाउंट्स में 100% अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय में अक्षत अग्निहोत्री ने 97.8% अंको के साथ प्रथम स्थान, अभिषेक नेगी ने 96.6% अंकों के साथ दूसरा स्थान, सलोनी शर्मा ने 96.2% अंकों के साथ तीसरा स्थान, रोशनी सिराड़ी ने 95.4% अंको के साथ चौथा, हर्षिता लिष्ट ने 94.8% अंकों के साथ पांचवा, मान्या पालनी ने 92.8% अंकों के साथ छठा, प्रेरणा निगम ने 92.6%, अंकों के साथ सातवां, वैशाली मेहरा ने 92% अंकों के साथ आठवां, सिद्धार्थ गोस्वामी ने 91. 2% अंकों के साथ नौवां और अंजलि लटवाल ने 90% अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त कर टॉप टैन में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की श्रुति टम्टा ने 96.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम, कार्तिकेय वर्मा ने 95.2% अंकों के साथ द्वितीय और एकता जोशी ने 94.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में गौतम निष्ट 93% अंकों के साथ चौथे, प्रज्ज्वल राणा 92.2% अंकों के साथ पांचवें, सुनामा रहमान 91.2% अंकों के साथ छठे, जोजिया रईस और कृष्णिका टम्टा 90.8% अंकों के साथ सातवें, अमित पपोला 90.6% अंको के साथ आठवें, कार्तिक विष्ट 90.2% अंकों के साथ नौवें और करन गिरि गोस्वामी तथा राहुल पाण्डे 88.2% अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे। प्रज्ज्वल राणा और गौतम बिष्ट ने कम्प्यूटर में 100% अंक प्राप्त किए।

इधर छात्र—छात्राओं की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्तमान में विद्यालय में कक्षा 11 वीं में प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही तैराकी जैसे रोचक क्रिया कलापों का संचालन भी विशेषज्ञों की देखरेख में किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि आगामी माह में तैराकी प्रतियोगिताएं भी विद्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें विजेताओं को आकर्षक शशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments