वीर शिवा स्कूल अल्मोड़ा (Beersheba Senior Secondary School, Almora) के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में नव कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां विज्ञान, कॉमर्स और कला वर्ग से वैशाली पांडे, रक्षित भंडारी और सिमरन कार्की ने विद्यालय टॉप किया है।
विज्ञान वर्ग से वैशाली पांडे ने 97.2, गरिमा जोशी ने 95.6 तथा प्रीति पांडे ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। वाणिज्य वर्ग से रक्षित भंडारी ने 96.4, काजल आर्या ने 90.4 तथा मो. इरफान अंसारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कला वर्ग से सिमरन कार्की ने 96 प्रतिशत तथा संजना बिष्ट ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। छात्र—छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानचार्या, शिक्षक—शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टॉफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।