HomeUttarakhandAlmoraAIC प्रबंध समिति के प्रकाश चंद्र पांडे अध्यक्ष, ललित किशोर पंत उपाध्यक्ष

AIC प्रबंध समिति के प्रकाश चंद्र पांडे अध्यक्ष, ललित किशोर पंत उपाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

सुशील कुमार जोशी प्रबंधक, पूरन सिंह रौतेला सहायक प्रबंधक, अभय साह बने कोषाध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा में हुए प्रबंध समिति के चुनाव में प्रकाश चंद्र पांडे अध्यक्ष व ललित किशोर पंत उपाध्यक्ष चुने गये। वहीं अन्य पदाधिकारियों में सुशील कुमार जोशी प्रबंधक, पूरन सिंह रौतेला सहायक प्रबंधक, अभय साह कोषाध्यक्ष चुने गये। 07 सदस्यों का भी चुनाव हुआ।

अल्मोड़ा इण्टर कालेज अल्मोड़ा में आज अल्मोड़ा में प्रबंध समिति के चुनाव हेतु प्रात: 10 बजे से अपराहन 2 बजे तक मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, कोषाध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 211 में से 195 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

⏩ अध्यक्ष पद पर हरीश कनवाल को 91 तथा प्रकाश चन्द्र पाण्डे को 102 मत मिले। दो मत निरस्त हुए।प्रकाश चन्द्र पाण्डे 11 मतों से विजयी घोषित किए गये।

⏩ उपाध्यक्ष पद पर दीपक वर्मा को 75, ललित किशोर पंत को 111 मत मिले। एक मत निरस्त हुआ।ललित किशोर पंत 36 मतों से विजयी घोषित किये गये।

⏩ प्रबन्धक पद पर ललित मोहन सिंह लटवाल को 88 तथा सुशील कुमार जोशी को 106 मत मिले। 01 मत निरस्त हुआ। सुशील कुमार जोशी 18 मतों से विजयी रहे।

⏩ सहायक प्रबंधक पद पर दीपेश चन्द्र जोशी को 38 तथा पूरन सिंह रौतेला को 152 मत मिले। 05 मत निरस्त हुए। पूरन सिंह रौतेला 114 मतों से विजयी घोषित हुए।

⏩ कोषाध्यक्ष पद पर अभय साह को 103 तथा आशीष जोशी को 81 मत मिले। इस पद के लिए हुए मतदान में 11 मत निरस्त भी हुए। अभय साह 22 मतों से विजयी घोषित किये गये।

⏩ सदस्य पद हेतु कुल 15 दावेदार रहे। जिनमें प्रथम आठ स्थानों पर रहे उम्मीदवारों को सदस्य मंडल में शामिल किया गया। इनमें निखिलेश पवार 160, अर्जुन सिंह बिष्ट 158, आनंद सिंह कनवाल 116, मनोज जोशी 114, जगत सिंह कनवाल 113, संजय कुमार पांडे 87 तथा 86 मत प्राप्त करने वाले आशीष कुमार को सदस्य मंडल में शामिल किया गया।

चुनाव पर्यवेक्षकों में राइंका हवालबाग के प्रधानाचार्य डुंगर देव तिवारी, राइंका अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बिष्ट, एआईसी के प्रधानाचार्य विजय रावत के अलावा बृज मोहन, प्रकाश चंद्र खोलिया, दीपक कुमार थापा, मनमोहन चौधरी, अशोक कुमार रावत, मदन सिंह भैसोड़ा, ममता धीमा, सरिता साह, राजेंद्र टाकुली, वीर सिंह, शैलेंद्र मेर, राजेश आर्या, पंकज मेर, विरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रमेश सिंह बिष्ट, जानकी कांडपाल, मनीष नेगी व बाला बाल्मीकि शामिल रहे।

अभय साह ने कांटे के मुकाबले में दर्ज की जीत

अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा की प्रबंध कमेटी के चुनाव में कोषाध्यक्ष के पद पर विजयी रहे अभय साह को तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। अभय साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष जोशी को 22 मतों से मात दी।

इन दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। पहले राउंड में अभय साह को 25, आशीष जोशी को 21, दूसरे राउंड में दोनों को 25—25 तथा तीसरे राउंड में अभय साह को 35 तथा आशीष जोशी को 13 मत मिले। चौथे राउंड में अभय साह को 18 तथा आशीष जोशी को 22 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अभय साह को कुल 103 व आशीष जोशी को 81 मत प्राप्त हुए। जिसमें अभय साह ने आशीष जोशी को 22 मतों से पराजित किया। ज्ञात रहे कि अभय साह वर्तमान में हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष व पर्वतीय सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश संयोजक भी हैं। उनकी इस जीत पर हिजामं व गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा तमाम व्यापारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments