HomeBreaking Newsउधम सिंह नगर जिले में भी सभी स्कूल बंद, बारिश को लेकर...

उधम सिंह नगर जिले में भी सभी स्कूल बंद, बारिश को लेकर डीएम के आदेश

रुद्रपुर। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया। जिसको मद्देनजर रखते हुए कई जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिले में कल 20 जुलाई को 1 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए है।

कल उधम सिंह नगर जिले में सभी स्कूल बंद

इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने भी कल 20 जुलाई (बुधवार) को जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के आदेश जारी किये है। लिहाजा कल 20 जुलाई बुधवार को उधम सिंह नगर जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

आदेश के मुताबिक प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने उत्तराखंड के 7 जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार के लिए आज और कल भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नीचे देखें आदेश

उत्तराखंड : इन जनपदों के लिए फिर जारी हुआ भारी बारिश का Red Alert

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments