HomeCrimeलालकुआं : अपनी ही गली में बेच रहा था कच्ची शराब, पुलिस...

लालकुआं : अपनी ही गली में बेच रहा था कच्ची शराब, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

लालकुआं। अवैध नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 1 में छापेमारी कर शराब तस्कर को 123 पाउच कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों दबोचते हुए मुकदमा पंजीकृत कर उसका आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd

यहां लालकुआं कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली कि अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 1 नई बस्ती में एक युवक अपनी ही गली में अवैध कच्ची शराब का जोरों पर धंधा कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने उक्त गली में छापेमारी करते हुए अभियुक्त 23 वर्षीय विक्रम शाह पुत्र लखिन्द्र शाह निवासी वार्ड नं. 1 नई बस्ती, लालकुआं को 123 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ नई बस्ती लालकुआं में स्थित एक मकान के बाहर गली से गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया।

उत्तराखंड : इन जनपदों के लिए फिर जारी हुआ भारी बारिश का Red Alert

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments