HomeAccidentउत्तराखंड : यहां बरसाती नाले में गिरी स्कूल बस, फिर क्या हुआ,...

उत्तराखंड : यहां बरसाती नाले में गिरी स्कूल बस, फिर क्या हुआ, पढ़िये ख़बर

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के बीच जहां बरसाती नाले—गधेरे और नदियां उफान पर हैं, वहीं कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाही बरतते हुए खुद व अन्य की जिंदगियों को खतरे में डाला जा रहा है। ताजा मामला चंपावत के टनकपुर स्थित किरोडा बरसाती नाले का है, जहां आज सुबह एक स्कूल बस चालक की लापरवाही के कारण बस बरसाती नाले में पलट गई। संयोग से वाहन में तब चालक—परिचालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था। नहीं तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को यह स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए टनकपुर स्थित पूर्णागिरि रोड जा रही थी। जब यह बस किरोडा नाला पहुंची तो पानी का उफान काफी तेज था। इसके बावजूद चालक ने बस वहां से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान यह बस बीच रास्ते में रूकी और सड़क से पलट कर पानी के तेज बहाव के बीच गिर गई। संयोग से मौके पर त्वरित सहायता निकल गई और लोगों ने बस में सवार चालक व परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। यदि बस में स्कूली बच्चे भी सवार होते तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारस्कूल बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। चालक—परिचालक की संयोग से जान बच गई। मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से स्कूल बस को बाहर समय से निकाल लिया गया। ज्ञात रहे कि बारिश के दौरान अकसर किरोडा नाला उफान पर रहता है। ऐसे समय पर यहां से वाहन लेकर चलना खतरे से खाली नहीं होता है। काफी समय से नाले पर एक पुल बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई है। बस चालक का नाम कमलेश कार्की बताया जा रहा है। इधर कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments