HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : पति-पत्नी समेत चार तस्कर 968 ग्राम अफीम के साथ...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : पति-पत्नी समेत चार तस्कर 968 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। नशे के खिलाफ पुलिस को एक ओर कामयाबी मिली है, पुलिस ने 968 ग्राम अफीम के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। अफीम की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को खटोला मोतीपुर नम्बर 01 के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने वाहन को पीछे की तरफ मोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने भागने का मौका दिये बिना ओमिनी बैन UP-25-DB-9210 जिसमें कुल चार लोग सवार थे को पकड़ लिया।

968 ग्राम अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

चालक सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रमोद शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली बताया और वाहन में बैठे 04 व्यक्तियों द्वारा अपने पास अवैध अफीम होना बताया जिस पर उक्त सूचना से क्षेत्राधिकारी को अवगत कराकर उनकी मौजूदगी में तलाशी ली गयी तो प्रमोद कुमार के पास से 220 ग्राम अफीम तथा चालक सीट के बगल वाली सीट पर बैठी महिला अनीता शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा के पास से 228 ग्राम तथा वाहन के पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति मो. तस्लीम पुत्र कल्लू निवासी सहदरा थाना मिलक जिला रामपुर यूपी के पास से 290 ग्राम तथा गुच्छन खां पुत्र छुन्नु खां निवासी शिवपुर थाना सिरौली जिला बरेली यूपी के पास से 230 ग्राम अफीम बरामद हुई।

बरामदा अफीम के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं होना बताया गया। तथा वाहन UP-25 DB 9210 के कागजात तलब करने पर कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वाहन को MV ACT में सीज कर दिया गया। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

भयानक हादसा, Update : इस रोडवेज बस से कोई जिंदा बाहर नहीं निकला ! मिले 13 शव, बयान से भ्रम

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments