HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा, जानें सभी जिलों का नया...

उत्तराखंड रोडवेज बसों में सफर हुआ महंगा, जानें सभी जिलों का नया किराया

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

देहरादून। अगर आप भी रोडवेज की बसों में सफर करते हैं तो ये सफर अब आपके लिए महंगा होने जा रहा है। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की ओर से किराये की दरें तय करने के साथ ही परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। जिसे लागू कर दिया गया है। साधारण बस में मैदानी मार्ग पर 1.53 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री व वाल्वो बस में 4.59 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री के हिसाब से किराया देना होगा। पर्वतीय मार्गों पर साधारण बसों में किराया 2.19 रुपये के हिसाब से लिया जाएगा। कई जगहों पर टोल टैक्स की वजह से और ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

उत्तराखंड में ही मान्य होगी किराये में बढ़ोत्तरी

किराये में बढ़ोत्तरी सिर्फ उत्तराखंड क्षेत्र में ही मान्य होगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में यात्रियों से कम किराया लगेगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश में किराये की दरें उत्तराखंड से कम हैं। दून-दिल्ली के लिए वाल्वो बसों के किराये में 79 रुपये व एसी जनरथ बस के किराये में 26 रुपये की वृद्धि हो गई है। साधारण बस में 15 रुपये बढ़े हैं। वहीं, देहरादून-मसूरी साधारण बस का किराया 65 रुपये से 15 रुपये बढ़कर 80 रुपये हो गया है। किराया बढ़ोत्तरी की मार साधारण बसों के यात्रियों पर अधिक पड़ेगी।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

यूपी की सीमा में कम है किराया

उत्तराखंड के अधिकतर डिपो से दिल्ली और गुरुग्राम समेत फरीदाबाद, जयपुर, अंबाला, पानीपत जाने वाली बसें उत्तर प्रदेश के क्षेत्र से होकर गुजरती हैं। इसके साथ उत्तराखंड की बसें उप्र के लखनऊ, कानपुर, आगरा, सहारनपुर, अलीगढ़ भी जाती हैं। उत्तराखंड की देहरादून से दिल्ली जाने वाली बसें उप्र के क्षेत्र में करीब 150 किमी चलती हैं और हल्द्वानी मार्ग पर करीब 100 किमी। आगरा मार्ग पर 365 किमी, कानपुर मार्ग पर 565 किमी एवं लखनऊ मार्ग पर 565 किमी उप्र का क्षेत्र पड़ता है।

देहरादून से कहां तक कितना बढ़ा किराया

कहां से कहां तकपहले किरायाअब किराया इतना बढ़ा किराया
दून-हल्द्वानी वॉल्वो11451402257
दून-हल्द्वानी एसी जनरथ60468379
दून-टनकपुर एसी जनरथ725840115
दून-पिथौरागढ़8201008188
दून-रानीखेत59569095
दून-हरिद्वार10012020
दून-ऋषिकेश809515
दून-मसूरी658015
दून-रुड़की10511510
दून-अल्मोड़ा61070595
दून-हल्द्वानी साधारण44050060
दून-लोहाघाट705820115
दून-लुधियाना साधारण37037505
दून-नैनीताल51059080
दून-श्रीनगर28033555
दून-टनकपुर54562580
दून-कोटद्वार21524025

उत्तराखंड से अन्य राज्यों के लिए कितना बढ़ा किराया

कहां से कहां तक पहले किराया अब किरायाइतना बढ़ा किराया
दून-कटरा वॉल्वो1602166563
दून-जम्मू वॉल्वो1439150263
दून-जयपुर88290321
दून-सहारनपुर9511015
दून-लखनऊ73576530
दून-कानपुर72074525
दून-गुरुग्राम साधारण39541015
दून-गुरुग्राम वॉल्वो88896779
दून-मुरादाबाद32035030
दून-चंडीगढ़ साधारण29531015
दून-चंडीगढ़ वॉल्वो59562530
दून-फरीदाबाद38039515
दून-दिल्ली एसी जनरथ49949926
दून-दिल्ली वॉल्वो80888880
दून-दिल्ली साधारण36037515

उत्तर प्रदेश भी करेगा किराये में वृद्धि

उत्तराखंड में देहरादून या हरिद्वार से हल्द्वानी व नैनीताल मार्ग पर भी एक बड़ा हिस्सा उप्र की सीमा में पड़ता है। ऐसे में उत्तराखंड की बसें जितने किमी उत्तर प्रदेश में चलेंगी, उस क्षेत्र में उप्र के हिसाब से ही किराया वसूला जाएगा। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की साधारण बस का देहरादून-दिल्ली का किराया 350 रुपये है, जबकि उत्तराखंड की बसों में यह 375 रुपये हो गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश भी दो-तीन दिन में उत्तराखंड के सीमा क्षेत्र में बसों के किराये में वृद्धि करने जा रहा है।

रामनगर : अल्मोड़ा घूमकर वापस जा रहे थे दो युवक, चलती बाइक से जंगल में खींच ले गया बाघ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments