HomeUttarakhandAlmoraAlmora: विधायक मनोज तिवारी पहुंचे गांव—गांव, दुखड़े सुने

Almora: विधायक मनोज तिवारी पहुंचे गांव—गांव, दुखड़े सुने

— तीन दिनी भ्रमण, जगह—जगह हुआ स्वागत
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने विधानसभा के विभिन्न गांवों का तीन दिवसीय भ्रमण कर जनता से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जगह—जगह उनका स्वागत किया।

विधायक ने विकासखण्ड भैसियाछाना के ग्राम तल्ली नाली, मल्ली नाली, जमराड़ी, पीपली, कुनखेत, कनारीछीना, डूंगरलेख एवं विकासखंड हवालबाग के ग्राम सिकुड़ा व पाण्डेखोला में विधायक ने भ्रमण किया और चुनाव में जीत दिलाकर विधानसभा में भेजने के लिए आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं तथा उनके हर सम्भव समाधान का आश्वासन दिया। लोगों ने उन्हें अपने क्षेत्र की मोटरमार्ग, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराया गया। विधायक ने कुछ समस्याओं का त्वरित निदान करने तथा कुछ समस्याओं का सरकार से निदान करवाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने विभिन्न जगहों पर विधायक निधि से कार्य करवाने की घोषणाएं भी की। भ्रमण के दौरान जनता ने जगह—जगह विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया। भ्रमण के दौरान उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डेय, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, सूरज, पप्पू लाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष गोपाल राम, पूरन सिंह, आन सिंह, पूरन चन्द्र दुर्गापाल, कल्याण सिंह, पंकज पाण्डे, नारायण सिंह, दान सिंह नेगी, चन्द्र मोहन, पूर्व प्रधान मानसिंह, पूर्व प्रधान त्रिलोचन उप्रेती, संतोष बिष्ट, कैलाश सिंह, चन्दन सिंह, हरिपाल, राजेश, खीमपाल, बलवन्त राम, गोविन्द सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments