HomeUttarakhandDehradunएम्स ऋषिकेश में निकली बंपर भर्ती, ये कर सकेंगे आवदेन - जानिए...

एम्स ऋषिकेश में निकली बंपर भर्ती, ये कर सकेंगे आवदेन – जानिए पूरी डिटेल

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश एम्स में जॉब (Job in Rishikesh Aiims): सेवानिवृत्त के बाद नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल उपनल में ऋषिकेश एम्स के लिए 500 सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजरों की भर्ती आई है। उपनल में जाकर इसके लिए सेवानिवृत्त सैनिक आवेदन कर सकते हैं। 25 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। ऋषिकेश एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कांट्रेक्ट मिला है।

500 सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजरों की भर्ती Recruitment of 500 security personnel and supervisors

डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) के अनुसार सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 पद हैं। इनमें 50 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा। दरअसल एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कांट्रेक्ट मिला है।

ऐसे होगा चयन | Rishikesh AIIMS Latest Jobs 2022

500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन का एम्स को दिया जाएगा। डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) ने बताया कि पूर्व सैनिकों से आवेदन मांगे गए हैं। चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति लागू की जाएगी। इच्छुक पूर्व सैनिक इस भर्ती के लिए 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगस्त तक नियुक्तियां हो जाएंगी।

मानक पूरे करने वालों का ही होगा चयन

डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) ने बताया कि, मानक पूरे करने वालों का ही चयन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगस्त महीने तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

इतना मिलेगा मानदेय

कर्नल रावत के अनुसार, चयनित कार्मिकों को डीजीआर से तय दरों के अनुसार मानदेय मिलेगा। सामान्य गार्ड को 23 हजार रुपये, सशस्त्र सुरक्षा गार्ड को 26 हजार रुपये मिलेंगे। जबकि सुपरवाइजर को 27 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

उत्तराखंड : जिला हो या शासन, बैठकों में चाय-बुके का चलन खत्म, पढ़ें ये नए दिशा-निर्देश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

3 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments