HomeBreaking Newsओखलकांडा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, मार्ग में भारी मलबा, कटा...

ओखलकांडा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, मार्ग में भारी मलबा, कटा संपर्क

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

यहां नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक में आज भारी बारिश से जन जीवन अस्त—व्यस्त हो गया। अतिवृष्टि के चलते यहां बादल फटने का जैसा नजारा देखा गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड़ डोबा में लोहाखाम मंदिर की पहाड़ी के निचले इलाके में अचानक हुई भारी बारिश ने जन जीवन अस्त—व्यस्त कर दिया। बादल फटने की आशंका से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस बीच ओखलकांडा—गोनियारो मार्ग में पहाड़ी से पानी के साथ बहते हुए भारी मलबा आ गया। जिस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

काफी लोगों ने अपने वाहन छोड़ पैदल यात्रा की और बड़ी मुश्किल से गंतव्य तक पहुंचे। बताया जा रहा है कि लोहाखाम मंदिर के निचले इलाके में बारिश से सर्वाधिक नुकसान हुआ है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार मार्ग बंद हो जाने से खनस्यू, पतलोट, डालकन्या, ल्वारडोबा, गोनियारो सहित आधे दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य सड़क मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट गया है। ज्ञात रहे कि नैनीताल जनपद का ओखलकांडा क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। याद दिला दें कि गत वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में यहां अतिवृष्टि ने भयानक रूप ले लिया था। तब कई भवन बादल फटने के बाद ढह गये थे और कई लोगों की मौत भी हुई थी। यहां साल 2021 में ओखलकांडा ब्लॉक के थलाड़ी गांव में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इधर अतिवृष्टि के बाद सड़क मार्ग बंद हो जाने से स्कूल हेल्थ आरबीएसके की टीम जो कि गांव में स्वास्थ्य जांच हेतु जा रही थी को आधे रास्ते से वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। इस टीम में चार लोग शामिल थे। टीम के सदस्यों के अनुसार मार्ग के अब जल्द खुल पाने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments