HomeUttarakhandAlmoraमहिला एसआई—वकील विवाद, समर्थन में उतरी बार एसोसिएशन, SSP को सौंपा ज्ञापन

महिला एसआई—वकील विवाद, समर्थन में उतरी बार एसोसिएशन, SSP को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

युवा कांग्रेस अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष व वकील निर्मल रावत का गत दिनों ​महिला एसआई से हुए विवाद का मामला तूल पकड़ रहा है। जिला बार एसोसिएशन की ओर से आज एसएसपी को सौंपे ज्ञापन में वकीलों ने महिला एसआई को अन्यत्र भेजे जाने की मांग की।

वकीलों ने एसएसपी प्रदीप कुमार राय से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि निर्मल रावत शहर के सम्मानित अधिवक्ता हैं। इनके साथ गत 09 जुलाई, 2022 को दोपहर लगभग 01 बजे एक महिला एसआई द्वारा अभद्रता की गई थी। उन्होंने कहा कि उक्त महिला एसआई पर आम जनता के साथ पूर्व में भी गलत व्यवहार किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार को लेकर इनका वीडियो भी वायरल हो चुका है। उन्होंने बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच करवा करवाने एवं जांच होने तक महिला एसआई को कहीं अन्य जगह कार्य सौपें जाने की कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष शेखर लखचौरा, उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार आदि अधिवक्ता शामिल थे।

यह था पूरा मामला

बीते शनिवार को वकील निर्मल रावत एक बजे स्कूटी से मालरोड में गोविंद बल्लभ पंत पार्क के समीप से 100 मीटर दूर प्रधान डाकघर जा रहे थे। यहां महिला एसआई ने उन्हें रोका। इस दौरान निर्मल रावत का महिला एसआई से विवाद हो गया। निर्मल रावत की ओर से पूर्व में भी एसएसपी को इस संबंध में ​एक शिकायती पत्र सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments