HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड : मौसम का ताजा अपडेट, अब 13 जुलाई को इन जनपदों...

उत्तराखंड : मौसम का ताजा अपडेट, अब 13 जुलाई को इन जनपदों में होगी भारी बारिश

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
Uttarakhand: Latest Weather Updates

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड में विगत दो रोज में विभिन्न जनपदों में हुई बारिश के बाद अब मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदल दिया है। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में कहीं हल्की तो कहीं तेज धूप खिली है। हालांकि बादलों की आंख मिचोली भी जारी है। वहीं मौसम विभाग के ने ताजा अपडेट में अब दो दिन बाद 13 जुलाई को पुन: भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से जारी लेटस्ट अपडेट में बताया गया है कि 13 जुलाई, बुधवार को बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपद में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी येलो अलर्ट में कहा गया है कि 13 जुलाई को इन दो जनपदों में कहीं—कहीं भारी बारिश हो सकती है।

हालांकि 11 व 12 जुलाई को भी कई जनपदों में हल्की व मध्यम वर्षा की आशंका जाहिर की गई है। बताया गया है कि देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ में आज व कल हल्की व मध्यम वर्षा हो सकती है। 14 व 15 जुलाई को भी किन्हीं जनपदों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

साथ ही बारिश होने पर आवश्यक सावधानी बरतने की हिदायत भी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन व पहाड़ों से चट्टान गिरने से कई मार्ग भी बाधित हो सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में नदी—नालों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी भी देखी जा सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments