HomeUttarakhandTehri Garhwalरोपवे में आई खराबी - टिहरी के MLA समेत 60 लोग 40...

रोपवे में आई खराबी – टिहरी के MLA समेत 60 लोग 40 मिनट तक हवा में लटके रहे

रोपवे में आई खराबी

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां के सुरकंडा देवी मंदिर की रोप-वे ट्रॉली अचानक रुक गई। इसमें टिहरी के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय समेत लगभग 60 से ज्यादा लोग हवा में ही लटके रह गए। तकनीकी खराबी के चलते टिहरी के सुरकंडा में एक रोपवे रास्ते में ही अटक गया और इसमें बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय समेत कई लोग फंस गए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बताया जा रहा है कि उपाध्याय सुरकंडा माता के दर्शन कर के लौट रहे थे तभी उनकी रोपवे ट्रॉली रास्ते में ही फंस गई और वो बीच रास्ते में अटक गए। जानकारी के मुताबिक रोपवे लगभग 35 से 40 मिनट तक रुका रहा और बीजेपी विधायक समेत 60 से 70 लोग इस रोपवे में फंसे हुए थे। बताया जा रहा है कि तकनीकि खराबी के चलते रोपवे ट्रॉली बीच रास्ते में ही रुक गई थी।

हालांकि लगभग 40 मिनट तक अटके रहने के बाद रोपवे में आई तकनीकी गड़बड़ी का पता लगाया गया और फिर इसे ठीक किया गया। तब जाकर हवा में लगभग पौन घंटे तक लटके रहने वाले लोगों को राहत मिली और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा जा सका। जानकारी के मुताबिक पहले भी ये रोपवे 2 बार तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में अटक चुका है।

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया, फिर से चलने लगी ट्रॉली

इस घटना के संबंध में SSP नवनीत भुल्लर ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, “सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे तकनीकी खराबी के चलते बीच में ही रुक गया और ट्रॉली करीब 20-25 मिनट तक वहीं रुकी रही।” इसी के साथ उन्होंने बताया कि रोपवे पर अटके सभी लोगों को सुरक्षित उतार लिया गया है और रोपवे भी अब फिर से पहले की तरह चालू हो गया है। भुल्लर ने बताया कि अब कोई भी यात्री ट्रॉली में नहीं फंसा है।

Big Breaking : गरमपानी बाजार में तेज रफ्तार केमू बस का कहर, यात्रियों—राहगीरों में चीख—पुकार, देखिये हादसे की तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments