HomeAccidentUttarakhand: रिश्तेदार के वहा से लौट रहे थे कार सवार,रपटे में बही...

Uttarakhand: रिश्तेदार के वहा से लौट रहे थे कार सवार,रपटे में बही कार- एक की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद कई जिलों से हादसे की खबरें सामने आ रहीं है। यहां शीशमबाड़ा शेरपुर शिमला बायपास मार्ग पर एक कार रपटे के तेज बहाव में बह गई। कार में तीन लोग सवार थे जिनमें दो लोगों को स्थानीय व्यक्तियों व जिला पुलिस द्वारा सकुशल बचा लिया गया जबकि एक व्यक्ति लापता हो गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता व्यक्ति का शव बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात एक कार में तीन लोग पौंटा साहिब से अपने रिश्तेदार से मिलकर घर वापस जा रहे थे तभी शीशमबाड़ा शेरपुर शिमला बायपास मार्ग पर श्री राम स्कूल के पास रपटे में पानी के तेज बहाव में बह गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो लोगों 45 वर्षीय मुकेश शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी थाना नेहरू कॉलोनी और 33 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बिसंबर पाल निवासी चंद्रबनी देहरादून को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया।

वहीं कार सवार लापता व्यक्ति का एसडीआरएफ की टीम ने गहन सर्चिंग अभियान चलाकर शव बरामद किया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय राज कुमार पाल निवासी बंजारावाला करगी चौक देहरादून के रूप में हुई है।

​बड़ी खबर: ‘मिंटू गैंग’ के तीन शातिर ठगों को आगरा से दबोच लाई चंपावत पु​लिस

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments