सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर यहां फायर बिग्रेड के समीप बाइक और कार की आपस में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ADVERTISEMENTS
शनिवार को लगभग साढ़े चार बजे बाजार से अपने गांव जोशीगांव जा रहे कुलदीप तिवारी पुत्र सौरभ तिवारी की बाइक विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डाक्टरों के अनुसार घायल के पैर, सिर और हाथ में चोट आई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके स्वजनों को भी इतला की जा रही है। इधर, कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।