HomeBreaking NewsUttarakhand : इंस्टाग्राम फ्रेंड कर रहा ब्लैकमेल, दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

Uttarakhand : इंस्टाग्राम फ्रेंड कर रहा ब्लैकमेल, दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

देहरादून। सोशल मीडिया में एक युवक से दोस्ती कर उसे दिल देना युवती को बहुत महंगा साबित हुआ। युवक ने उसे अपनी बातों में फंसा उसकी कई अश्लील वीडियो और स्टिल फोटो ले लीं और फिर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना नगर क्षेत्र कोतवाली की है, जहां किराये के आवास में रहने वाली एक युवती ने राहुल शाह नामक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये हैं। तहरीर में कहा गया है कि लगभग डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम में उसकी दोस्ती एक राहुल शाह नाम के लड़के से हुई। दोस्ती आगे बढ़ी और वह एक—दूसरे को अपनी फोटो—वीडियो शेयर करने लगे। इस बीच लड़के ने उसे झांसे में लेते हुए उसकी अश्लील फोटो भी ले ली। जिसके बाद उसने लगभग सात माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने उसका वीडियो भी बना लिया था।

युवती ने बताया कि इस मामले में थाने में उसने तहरीर दी थी, जिसके बाद युवक द्वारा माफी मांग लेने पर मामला निपट गया था, लेकिन यह लड़का अब फिर उसके भाई व माता—पिता को फोन पर धमकियां दे रहा है। साथ ही उसने उसके वीडियो और फोटो लड़की के परिचितों को भी भेज दिये हैं। युवती का यह भी कहना है कि उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन लड़के ने उस लड़के को भी युवती की अश्लील फोटो—वीडियो भेज दी। इधर नगर कोतवाली प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments