HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : अगले 24 घंटे खतरनाक, कल से इन जनपदों में भारी...

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे खतरनाक, कल से इन जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

मौसम विभाग ने कल से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सूचना के अनुसार पहाड़ों से मैदान तक बारिश होगी, लेकिन कुछ जनपदों में 05 और 06 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग से जारी सूचना के अनुसार जिन जपदों में आज 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट है उनमें देहरादून, नैनीताल एवं बागेश्वर शामिल है। अल्मोड़ा में आज बारिश की सूचना है। वहीं सूचना में कहा गया है कि मंगलवार को टिहरी और पौढ़ी गढ़वाल तथा चंपावत में भारी बारिश की संभावना है। बताया गया है कि प्रदेश में इस वक्त बारिश से करीब 165 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोले जाने की कार्रवाई गतिमान है। कई स्थानों पर आज भी मलबा आने की सूचना है।

प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 78, स्टेट हाईवे में 13, जिला मार्गों पर 17, ग्रामीण सड़क मार्गों पर 66, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों पर 52 सहित कुल 226 जेसीबी तैनात की गई है। शासन स्तर पर सभी जिलाधिकारियों को मानसून की दस्तक को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खास तौर पर लोगों को भारी बारिश के दौरान नदी—नालों के नजदीक नहीं जाने व अनावश्यक रूप में लंबी यात्राओं पर नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments