HomeBreaking NewsUttarakhand : बालक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, ग्रामीणों का...

Uttarakhand : बालक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, ग्रामीणों का भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

खटीमा में एक 11 साल के बालक को मगरमच्छ नदी में ले गया। काफी ढूंढ—खोज के बावजूद बालक का कहीं कुछ पता नहीं चला। वन विभाग की मदद से ग्रामीणों ने कई मगरमच्छों को पकड़ लिया। इस दौरान एक मगरमच्छ की मौत भी हो गई।

बताया जा रहा है कि रविवार को खटीमा के सुनपहर मेहरबान नगर निवासी स्व. शोभा प्रसाद का पुत्र वीर सिंह 11 साल भैंस चराने गया था। इसी बीच देवहा नदी में घुसी अपनी भैंस को निकालने वह भी पानी में चला गया। इसी दौरान एक मगरमच्छा ने उसे दबोच लिया और गहरे पानी में ले गया। जिसके बाद आस—पास मौजूद तमाम लोग मदद को दौड़े। ग्रामीणों ने जाल बिछाकर मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। इस कोशिश में कई ग्रामीण भी जख्मी हो गये।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने तीन मगरमच्छों को पकड़ा, लेकिन जो सबसे बड़ा था उसे दबोचे रखा। इस बड़े मगरमच्छ का एक्स रे खटीमा में ही हुआ, लेकिन बालक का कुछ पता नहीं चल पाया। उसके पेट में किसी इंसान के अंश नहीं थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पंतनगर में एक्सरे कराने का दबाव बनाया।

मगरमच्छ को पंत नगर ले जाया जा रहा था कि उसकी भी मौत हो गई। वन विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त नदी में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। यह पता लगाने में समय लग सकता है कि बालक को कौन दबोच कर ले गया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments