HomeAccidentअल्मोड़ा : देर रात सड़क पर पलटा ट्रक, वाहन मालिक की कुचले...

अल्मोड़ा : देर रात सड़क पर पलटा ट्रक, वाहन मालिक की कुचले जाने से मौत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

यहां अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में गत देर रात्रि निर्माण सामग्री से लदा एक ट्रक बाड़ेछीना से कुछ दूरी पर सड़क से नीचे जा गिरा। इस हादसे में मालिक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चालक ने वाहन से बाहर कूद कर अपनी जान बचा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात बाड़ीछीना से कुछ दूरी पर एक ट्रक पलट कर सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटना के बाद निर्माण सामग्री का पूरा मलबा फैल गया। वाहन के नीचे ट्रक मालिक भी दब गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज सिंह धपोला उम्र 28 साल पुत्र मोहन सिंह निवासी बागेश्वर के रूप में हुई है।

गहरी नींद में ही ट्रक मालिक की हो गई मौत

बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। उसने इस हादसे से पहले भी कहीं टक्कर मारी थी। इस बीच वाहन के पीछे निर्माण सामग्री के ढेर पर ट्रक मालिक सो रहा था। जिस कारण जब ट्रक पलटा तो उसे संभलने का मौका भी नहीं मिला, जबकि चालक चलते ट्रक से कूद गया और उसकी जान बच गई। यह ट्रक हल्द्वानी से मुनस्यारी को जा रहा था।

रेस्क्यू टीम को मामले की सूचना रात 2.35 पर मिली। जिसके बाद टीम मौके को रवाना हुई। एसडीआरएफ सरियापानी के हेड कांस्टेबल रवि रावत, कांस्टेबल दीपचंद्र सती, प्रेम सिंह, मनोज टोलिया, रोहित कांडपाल, बालम सिंह, पैरामेडिक्स अनूप रावत, ड्राइवर विमल रावत शामिल थे। इधर बताया जा रहा है कि चालक का शव ईंटों के ढेर के नीचे दब गया है। अतएव निर्माण सामग्री हटाई जारी है। जल्द ही शव को बाहर निकाल लिए जाने की उम्मीद है।

नाबालिग युवती ने की आत्महत्या

खत्याड़ी के तोक दरखास में एक नाबालिग युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में ही फांसी लगा जान दे दी। घटना रविवार सांय की है। बताया जा रहा है कि दीवान राम की 16 वर्षीय पुत्री सोनी अपने कमरे में भी फांसी लगा जान दे दी। परिजन उसे बेस अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवती ने ऐसा क्यों किया इसके विषय में जानकारी नहीं मिल पाई है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments