HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शारदा पब्लिक स्कूल में समर कैंप का समापन, प्रस्तुतियों ने...

अल्मोड़ा : शारदा पब्लिक स्कूल में समर कैंप का समापन, प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में गत 12 दिनों चल रहे समर कैंप का समापन हो गया है। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर ने शिरकत की। समर कैंप के दौरान प्रतिभागी छात्र—छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों के दौरान अपनी शानदार प्रस्तुती देकर दर्शकों को आत्ममुग्ध कर दिया।

तैराकी, संगीत, योगा, क्राफ्ट, ताइक्वांडो में शानदार डांस, कला का प्रदर्शन किया गया। समर कैंप में प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों ने अपने रोमांचित अनुभव भी साझा किये। मुख्य अतिथी एवं प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित यिका।

इस अवसर पर मुख्य अतिथी मनमोहन चौधरी ने सफल समर कैंप के समापन के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर, जीवन कुमार, दानिश आलम, चंदन बिष्ट, मनोज पांडे, विनोद थापा, अनिता पवार एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments