HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: बैठक में शामिल होने आए विधायक को घेरा

Bageshwar: बैठक में शामिल होने आए विधायक को घेरा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सेवा विस्तार व विभाग में समायोजन की मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मी दो महीने से आंदोलन की राह पर हैं। गुरुवार को भी वह कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे थे। यहां एक बैठक में शामिल होने के लिए कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट पहुंचे। इस बात की भनक आंदोलित कर्मियों को लगी, तो जैसे ही विधायक बैठक से लौटे, तो कलक्ट्रेट गेट के पास उन्हें आंदोलित कर्मियों ने घेर लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने विधायक को बताया कि कोरोना काल में उन्होंने सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए पूरी ईमानदारी से नौकरी की। बाद में सरकार ने उन्हें बगैर कारण के बाहर का रास्ता दिखा गया। उन्होंने विधायक से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। विधायक ने मौक से स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से मोबाइल से बात की। आंदोलित कर्मचारियों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर मेघा परिहार, रेखा, पूजा कन्नौजिया, आनंद प्रसाद, गोविंद सिंह, हरीश मेहता, हरीश गिरी, संजय कन्नौजिया, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments