HomeBreaking Newsएसएसपी के आदेश पर चीता पुलिस कर्मी निलंबित, वीडियो वायरल होने का...

एसएसपी के आदेश पर चीता पुलिस कर्मी निलंबित, वीडियो वायरल होने का मामला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

देहरादून के हर्रावाला के निकट पुलिस कांस्टेबल की एक दुर्घटना में हुई मौत के मामले में त्वरित मदद की बजाए वीडियो बनाने वाले पुलिस कर्मी को एसएसपी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है।

याद दिला दें कि रविवार की देर रात पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल अपनी बाइक से हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रहे थे। इस बीच उनकी बाइक एसबीआई के सामने सड़क में बने डिवाइडर से जा टकराई। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूचना मिलने पर चीता पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर चीता पुलिस का एक जवान पीआरडी के जवान के साथ आया था। आरोप है कि उन्होंने मदद की बजाए एंबुलेंस को फोन करने के बाद वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा था कि घायल पुलिस कर्मी बार—बार उठने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसे बचाने की बजाए पुलिस कर्मी वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने पुलिस कर्मियों पर सवाल उठाने शुरू कर दिये। मामले का संज्ञान पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी लिया। डीजीपी अशोक कुमार ने तुरंत मामले की जांच के आदेश जारी किये। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद चीता पुलिस कर्मी रूपेंदर सैनी को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पीआरडी निदेशालय में वापस भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच सीओ डोईवाला अनिल शर्मा को सौंपी गई है।

धामी सरकार के 100 दिन पूरे : PM Awas Yojna के तहत 51 लाभार्थियों को चेक-चाबी सौंपी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments