HomeBreaking Newsमौसम अलर्ट, उत्तराखंड : 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी...

मौसम अलर्ट, उत्तराखंड : 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

उत्तराखंड प्रदेश में मानसून के कुछ दिनों में ही आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार शाम से बृहस्पतिवार तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से जारी सूचना के अनुसार आज मंगलवार शाम से प्रदेश के विभिन्न मैदानी व पहाड़ी जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार 28 जून, बुधवार 29 जून और बृहस्पतिवार 30 जून तक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभागीय सूचना के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आम जनता को चेतावनी दी है कि भारी बारिश के दौरान नदी—नालों से दूर रहें और खतरनाक पर्वतीय मार्गों की यात्रा से बचें। पहाड़ों में अगले तीन रोज में भारी बारिश होने पर मैदानी इलाकों में भी नदी—नहरों में जल स्तर तीव्र हो सकता है अतएव इन दिनों विशेष सावधानी बरतें।

इधर अल्मोड़ा—रानीखेत में आकाश में बादल छाये हैं। अगर देर शाम तक मौसम ऐसा ही रहा तो बारिश पड़ सकती है। वहीं नैनीताल में मौसम सुहावना बना है। आकश में कभी बादल दिखाई दे रहे हैं तो कभी धूप भी खिल रही है। पर्यटक ठंडी हवाओं का आनंद ले रहे हैं।

हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल के न्यूरोसर्जन डा. देवेंद्र ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments