हल्द्वानी। विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें टैंट , बैंकट, कैटरिंग, लाइट, डीजे, साउण्ड, बैंड, घोड़ा बग्गी, आदि व्यापारियों के साथ हुई। जिसमें सरकार से विवाह समारोह से सम्बंधित व्यापारियों को आर्थिक सहायता देने, बिजली पानी बिल माफ करने, बैंक के ब्याज को कॅरोना सक्रमण काल तक पूर्ण रूप से माफ़ करने के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया गया हे। समिति के मुख्य संयोजक नवीन पांडे सन्नू द्वारा बताया गया कि विवाह समारोह समिति का एक प्रतिनिधिमंडल टैंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दाऊदयाल और प्रदेश महामंत्री हरभजन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत करा कर समाधान के निवारण के लिए मिलेगा। आज सरकार द्वारा 9 बजे रात तक का समय और 50 व्यक्तियों की अनुमति दे रखी है लेकिन आज तो सालग समाप्त हो चुके हैं कारोबार पूरी तरह समाप्त हो गया है अब अनुमति से विवाह समारोह समिति को किसी प्रकार का कोई लाभ नहीं है। हम सरकार से मांग करते है कि इस समय विवाह समारोह व्यापार से जुड़े व्यापारियों को आर्थिक सहायता की नितांत आवश्यकता है इस पर सरकार को सोचना पड़ेगा, अन्यथा भुखमरी जैसे हालातों से व्यापारियों को दो चार होना पड़ेगा। इससे किसी तरह की अप्रिय घटना की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी, हमेशा व्यापारियों द्वारा सरकार को सहयोग निरन्तर किया जाता रहा है और आज व्यापारियों पर विपदा आयी है इसके लिए सरकार को व्यापारियों को सहयोग करना होगी अन्यथा व्यपारी संघर्ष को मजबूर होगा। अगली बैठक 12 जुलाई को हल्द्वानी के एक बैंकट हाल में आयोजित की जाएगी। जिसमें समिति द्वारा आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में रूपेंद्र नागर, हर्ष वर्द्धन पांडे, सुभाष कश्यप, नंद किशोर कर्नाटक, जगदीश जोशी, ललित पांडे, गिरीश हेड़िया, राम प्रसाद कश्यप, शिव कुमार कश्यप, विनोद वर्मा, संजय पाल, धीरज, बबलू गुप्ता,आदि व्यपारी उपस्थित थे।
हल्द्वानी न्यूज: मुख्यमंत्री से मिलेगा विवाह समारोह व्यापार संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
































