HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : तराई पूर्वी वन प्रभाग की कार्यवाही, अवैध लकड़ी की निकासी...

लालकुआं : तराई पूर्वी वन प्रभाग की कार्यवाही, अवैध लकड़ी की निकासी करता ट्रक सीज

लालकुआं। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से लकड़ी की तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुखबिर की सूचना पर रेंजर डौली के नेतृत्व में आज सुबह 5:30 बजे के करीब लालकुआं बैरीअर में वन उपज सेमल चिरान का अवैध अभिवहन करने पर आइसर ट्रक संख्या UP25BT3781 को पकड़ लिया तथा लालकुआं रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहनों में अवैध रूप से ले जा रहे वन उपज के प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी एवं वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नहीं जाएगा।

नैनीताल : खैरना निवासी युवक ने जहर खाकर दी जान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments