HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : खैरना निवासी युवक ने जहर खाकर दी जान

नैनीताल : खैरना निवासी युवक ने जहर खाकर दी जान

नैनीताल अपडेट। यहां खैरना निवासी 38 वर्षीय युवक ने विषैला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। युवक के इस आत्मघाती कदम उठाए जाने के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक डोबा खैरना निवासी 38 वर्षीय मोहन सिंह ने गुरुवार देर शाम विषैला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत एकाएक बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने घरेलू उपचार किया, लेकिन मोहन की तबीयत में बिल्कुल भी सुधार नहीं हो सका। जिसके बाद शुक्रवार तड़के परिजन उसे उपचार के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मोहन अपने पीछे पत्नी समेत दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

एसआई हरीश सिंह ने शव का पंचनामा भर पीएम के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया। बताया जा रहा है, कि मोहन इस तरह के आत्मघाती कदम इससे पहले भी उठा चुका था। लेकिन पूर्व में उसे किसी तरह बचा लिया गया था।

हल्द्वानी शहरवासियों के लिए काम की खबर, आज 6 घंटे ठप रहेगी बिजली

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments