HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स में 24 घंटे में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स में 24 घंटे में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 3 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव एक पेशेंट स्थानीय है जबकि दो अन्य उत्तरप्रदेश व दिल्ली निवासी हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 3 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि आवास ​विकास कॉलोनी, ऋषिकेश निवासी एक 28 वर्षीया महिला जो कि पिछले सात दिनों से बुखार, खांसी व गले में खराश की शिकायत के साथ बीती 2 जुलाई को एम्स की इमरजेंसी में जांच के लिए आई थी। महिला कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से ऋषिकेश आई थी।

ADVERTISEMENTS

चिकित्सकों ने उनका कोविड सेंपल लिया था व उन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। महिला की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद उसे एम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दूसरा मामला दिल्ली का है। हरिनगर नई दिल्ली निवासी एक 69 वर्षीय व्यक्ति बीती 28 जून को एम्स इमरजेंसी में आए थे,जिन्हें पिछले पांच दिनों से बुखार, खांसी व गले में खराश की शिकायत थी। अस्थमा से ग्रसित इस पेशेंट का कोविड सेंपल लेने के बाद उसे एम्स केआइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

बताया गया कि उक्त व्यक्ति बीते माह 26 जून को दिल्ली में कोविड टेस्टिंग करा चुका है,जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उक्त व्यक्ति 28 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आया था। तीसरा मामला बिजनौर उत्तरप्रदेश का है। नूरपुर, चांदपुर बिजनौर निवासी 33 वर्षीय व्य​क्ति जो कि बीती 1 जुलाई को एम्स में अपना मरीज लेकर आया था, मौके पर उसका कोविड सेंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है, मरीज को एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामलों के बाबत संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments